Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Oily skin in winter: सर्दियों में त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। खासतौर से आयली स्किन वालों को पिंपल भी हो जाते हैं, ऐसे में बेदाग त्वचा के लिए आप सर्दियों में खास ऑयल फ्री होममेड विंटर क्रीम बना सकते हैं। देखें घर पर क्रीम कैसे बनाएं, ऑयली स्किन के लिए क्रीम।
कड़कड़ाती सर्दियों में हमारी त्वचा को कुछ ऐसा चाहिए जिससे उसकी चमक और रंगत बनी रहे। कभी-कभी हम इसके लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो कभी दादी-नानी के घरेलु नुस्खे फॉलों करते हैं। लेकिन एक बात जो ध्यान रखने वाली होती है वो है हमारी स्किन का टाइप। रूखी त्वचा के लिए ऑयल बेस्ड क्रीम होती हैं तो वही ऑयली स्किन के लिए ड्राई मॉइस्चराइजर होते हैं।
लेकिन अगर आप घर बैठे ही एक ऐसी नेचुरल और हर्बल विंटर फेस क्रीम बना ले जिसके कोई साइड इफेक्ट्स न हो तो ? आज हम आपको एक शानदार होममेड फेस क्रीम की डिटेल्स देंगे जो कि ऑयल फ्री है और कारगर है। यहां देखें सर्दियों के लिए शानदार विंटर क्रीम फॉर ऑयली स्किन, घर पर क्रीम कैसे बनाएं, होममेड विंटर क्रीम।
एक कटोरी में एलोवेरा जेल डालें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इसमें नारियल का तेल या अखरोट का तेल डालें और अच्छे से मिक्स करें।
4. विटामिन ई कैप्सूल और नींबू की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसे अच्छे से फेंटें जब तक क्रीम टेक्सचर न आ जाए। इसे एक साफ एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें।
Oily skin in winter: रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करके इस क्रीम को लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें ताकि क्रीम त्वचा में अच्छे से समा जाए।
(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले कृपया चिकित्सीय सलाह लें। Gyan Ki Dhara इसकी पुष्टि नहीं करता है।)