Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Kidney Health Tips: क्या आप जानते हैं कि रोज हम कई ऐसी चीजें करते हैं जिनसे हमारी किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचने लगता है। अक्सर हमारा ध्यान इन आदतों (Kidney Health Tips) पर तब तक नहीं जाता जब तक कोई परेशानी न शुरू हो जाए। इसलिए यहां हम आपको रोज की ऐसी कुछ आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे किडनी को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
Kidney Health Tips: हमारी किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर करता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। इसलिए किडनी को हेल्दी रखना हमारी बॉडी के लिए काफी अहम है, लेकिन हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें (Harmful Daily Habits) किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं। इन आदतों पर कई बार हम ध्यान नहीं देते और धीरे-धीरे किडनी डैमेज होने लगती है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं किन आदतों (Kidney Protection Tips) से किडनी खराब होने का खतरा रहता है।
पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह किडनी को टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पानी कम पीने से किडनी पर बोझ बढ़ जाता है और किडनी स्टोन जैसी समस्या हो सकती है।
ज्य्गदा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और किडनी पर दबाव डालता है। प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड और नमकीन स्नैक्स में ज्यादा मात्रा में नमक होता है।
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से किडनी को अधिक काम करना पड़ता है। मांस, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन ज्यादा होता है।
शराब किडनी को नुकसान पहुंचाती है और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ाती है। शराब लीवर को भी नुकसान पहुंचाती है, जो किडनी के काम करने के लिए जरूरी है।
धूम्रपान से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं। इससे किडनी को नुकसान पहुंचता है।
ज्यादा मात्रा में पेन किलर दवाएं लेने से किडनी को नुकसानपहुंच सकता है।
डायबिटीज कंट्रोल न होने से किडनी को नुकसान पहुंचता है और किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ाता है। ज्यादा ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचने लगता है और किडनी डैमेज होने लगता है।
मोटापा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, जो किडनी की बीमारी का कारण बन सकते हैं।
(अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले अवश्य चिकित्सीय सलाह लें। Gyan Ki Dhara इसकी पुष्टि नहीं करता है।)