Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Dal Paratha Recipe: अगर आप भी रात की बची हुई दाल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे.
अक्सर घरों में दाल बच ही जाती है जिसे लोग अक्सर कचरे में फेक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है आप इनसे टेस्टी स्पेशल चटपटे पराठे बना सकते हैं. जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाएंगे. महिलाओं को किचन में बचे हुए सामान को फेंकना बहुत बुरा लगता है. अगर आप भी रात की बची हुई दाल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप रात की बची हुई दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे कैसे करें तैयार.
1 कप बची हुई दाल, 1 कप गेहूं का आटा, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटी चम्मच हींग, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और तेल या घी तलने के लिए. आप इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर टेस्टी दाल के पराठे बना सकते हैं.
दाल के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई दाल को अच्छी तरह से मसल लें, ताकि कोई दाने न रह जाएं. इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें मसली हुई रात की बची दाल डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
Dal Paratha Recipe: जब आपका आटा अच्छी तरह से गूंध जाएं, तब आप इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर प्रत्येक लोई को बेलकर गोल आकार दे दें. अब इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर फिर से बेल लें. अब आप गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर पराठे को रख कर दोनों तरफ से पका लें, जब पराठा दोनो तरफ से सुनहरा होने लगे, तब आप इसपर तेल या घी लगा कर सेक लें. अब आपके गरमा गरम पराठे तैयार है. आप इसे चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं.