Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Pet ke cancer ke lakshan: पेट में कैंसर हो जाने पर कुछ लक्षण सुबह दिखायी दे सकते हैं। इन लक्षणों की अनदेखी करने की बजाय आप तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
Pet ke cancer ke lakshan: कैंसर की बीमारी गम्भीर और जानलेवा हो सकती है। लेकिन, वहीं दूसरी तरह हर साल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ भी रहे हैं। लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खाने-पीने से जुड़ी खराब आदतों से लोगों में कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है और इस बीमारी के परिणाम भी गम्भीर हो सकते हैं।
कैंसर की बीमारी शरीर के किसी भी भाग में हो सकती है। स्किन से लेकर लिवर और गले से लेकर किडनी में कैंसर (Kidney cancer) की समस्या हो सकती है। इसी तरह पेट में कैंसर के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और हर साल स्टमक कैंसर (Stomach cancer) के कई केस सामने आते हैं। पेट में होनेवाला एक कैंसर एक गम्भीर प्रकार का कैंसर है और अधिकांश केसेस में लोगों को स्टमक कैंसर का पता बहुत देर से या लास्ट स्टेज (Last stage of stomach cancer) पर ही चलता है जिससे मरीज के लिए स्थिति गम्भीर हो सकती है।
दरअसल, पेट के कैंसर के लक्षण शुरूआती स्टेज (Initial stage of stomach cancer) में दिखायी नहीं देते ऐसे में मरीजों को कैंसर का पता बहुत देर से चलता है। इसीलिए, पेट के कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद कर पाना डॉक्टरों के लिए भी मुश्किल हो सकता है।
इसीलिए, मरीजों को खुद अपने स्वास्थ्य में होनेवाले बदलावों पर ध्यान देने और पेट के कैंसर के लक्षणों (pet ke cancer ke lakshan) को पहचानना होगा। जैसे पेट में कैंसर के कुछ लक्षण सुबह दिखायी देते हैं। बाथरूम में जाने पर आपको ये लक्षण (stomach cancer signs and symptoms seen in morning) दिखायी दे सकते हैं। वहीं, रोजाना आपको कुछ और लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में कैंसर ये उन्हीं लक्षणों के बारे में।
Pet ke cancer ke lakshan: पेट का कैंसर पेट में बननेवाले ट्यूमर के साथ शुरू होता है। यह ट्यूमर तेजी से शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलता है। इसीलिए, पेट के ट्यूमर का इलाज समय से शुरू करना चाहिए। स्टमक कैंसर के लक्षण(Gastric Cancer)गम्भीर होने और ट्यूमर बढ़ने से कैंसर जानलेवा भी बन सकता है। इसीलिए, इन लक्षणों को समय पर पहचानें और अपना इलाज शुरू करें।
“अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। Gyan Ki Dhara इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।”