Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Suji Besan Halwa Recipe: हलवे की बात करें और मुँह में पानी न आए ऐसा हो नहीं सकता. स्वीट लवर के लिए हलवा उनका बहुत ही फेवरेट होता है. फिर चाहे वो गाजर का हो मूंग का हो या फिर आटे का. हर कोई इसे देखकर खाए बिना रह नहीं पाता है. हलवे की बात करें तो सूजी और बेसन का हलवा भी सभी को बहुत पसंद आता है. पर अक्सर आपने इसका अलग अलग स्वाद चखा होगा. पर आज हम आपको बेसन और सूजी का मिक्स हलवा बनाने की रेसिपी बताएंगे. ये हलवा आपको यकीनन बहुत ज़्यादा पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
1- हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें. इसमें बेसन और सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
2- मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें पानी डालकर इसे चलाते हुए पकाएं. जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी और काजू पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पकाएं.
3- फिर इलायची पाउडर मिक्स करके 2 मिनट तक और पकाएं. तय समय के बाद गैस बंद कर दें. हलवे को प्लेट पर निकाल लें. तैयार है बेसन सूजी का हलवा. इसमें कटे हुए काजू डालकर सर्व करें.