Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Excessive Cold Feeling Health Issues: डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है।
देश के कई राज्यों में देर से ही सही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण वाले धुंध के साथ कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ सर्दियों के कपड़े भी निकल गए हैं। सर्द मौसम में ठंड लगना एक आम बात है, लेकिन क्या अभी से आपको बहुत ज्यादा सर्दी लगने लगी है?
आमतौर पर देखा जाता है कि एक ही वातावरण में कुछ लोग सामान्य रह लेते हैं जबकि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती रहती है। आपको भी अगर अक्सर बहुत ठंड लगती रहती है तो सावधान हो जाइए, कुछ मामलों में ये विटामिन्स की कमी या बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।


ठंड के प्रति असहिष्णुता या बहुत ज्यादा ठंड लगना वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि इसे किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का लक्षण जरूर माना जा सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्थितियों के शिकार लोगों को अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है।
डॉक्टर कहते हैं, अगर आप क्रोनिक बीमारियों के शिकार हैं या शरीर में फैट कम है तो भी आपको अधिक ठंड का एहसास हो सकता है।


डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि थकान कमजोरी भी हो सकती है।


थायरॉइड ग्रंथि में समस्या होने से थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती है, जो अधिक ठंड लगने का एक कारण है। अगर शरीर में रक्त संचार सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तो आपको अधिक ठंड लग सकती है। इसके अलावा आयरन की कमी, धमनी के रोग, डायटिंग करने से, कम वजन वाले और डायबिटीज से पीड़ित होने पर भी अधिक ठंड लग सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर तापमान में होने वाले बदलावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, जिससे अधिक ठंड लगती है।


Excessive Cold Feeling Health Issues: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.बी. मिश्रा कहते हैं, अगर आपको ठंड अधिक महसूस हो रही है तो तुरंत सचेत हो जाएं और उचित उपचार कराएं। लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर में कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या में सुधार करके इस तरह की दिक्कतों में आराम पाया जा सकता है। अगर आपको विटामिन-बी12 या फिर थायरॉइड की समस्या है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इन स्थितियों का समय पर उपचार न हो पाने के कारण कई तरह की जटिलताओं का जोखिम हो सकता है।
(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। THE MONK इसकी पुष्टि नहीं करता है।)