Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Hot tea cancer risk: कई लोगों को बिल्कुल गर्म चाय पीने या खाना खाने की आदत होती है। हो सकता है कि आप भी ऐसे ही खाना-पीना पसंद करते हों लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा गर्म खाना कैंसर की वजह बन सकता है। जी हां यह बिल्कुल सच है। ज्यादा गर्म खाना खाने या ड्रिंक पीने से एसोफेगल कैंसर का खतरा (Esophageal Cancer Risk) बढ़ता है। आइए जानें कैसे।
Hot tea cancer risk: गर्मा-गर्म चाय या नाश्ता हम लोगों को बेहद पसंद आता है और इन्हें खाने में मजा भी काफी आता है। इसलिए घर पर महेमान आएं या हम खुद भी कुछ खा रहे हों, तो कोशिश रहती है कि उन्हें गर्मा-गर्म ही खा लिया जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा गर्म खाना खाने से या बहुत गर्म ड्रिंक पीने से आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
एक स्टडी में इसे कैंसर के रिस्क से भी जोड़कर देखा गया है। जी हां, अगर आप भी बहुत गर्म खाना खाना या ड्रिंक, जैसे चाय पीना पसंद करते हैं, तो आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए।


जैसा कि आप जानते हैं कि खाना हमारे एसोफेगस यानी खाने की नली के जरिए पेट तक पहुंचता है। ऐसे में ज्यादा गर्म खाना खाने से या कोई गर्म ड्रिंक पीने से एसोफेगस की अंदर की लाइनिंग को नुकसान पहुंच सकता है (chai cancer connection)। लंबे समय तक गर्म खाना खाने से एसोफेगस की अंदर की सतह को नुकसान पहुंचता रहता है।
इसके कारण वहां के स्क्वैमस सेल्स में म्यूटेशन हो सकता है या उनके नुकसान होने लगता है, जो एसोफेगल कैंसर (oesophegal cancer) का कारण बन सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया काफी धीमी होती है और अचानक इसका परिणाम देखने को नहीं मिलता, लेकिन समय के साथ-साथ होने वाला यह म्यूटेशन कैंसर को जन्म दे सकता है।
ज्यादा गर्म खाना खाने से होने वाले नुकसान के कारण एसोफेगस में मौजूद टिश्यू में सूजन भी हो सकती है और इससे होने वाले नुकसान को ठीक होने में काफी समय लग सकता है। इसलिए सालों-साल ऐसे ही गर्म खाना या ड्रिंक के सेवन से कैंसर हो सकता है।इसलिए यह समझना जरूरी है कि चाय या समोसा आदि खाने से कैंसर नहीं होता है, बल्कि उस खाने के तापमान के कारण हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि खाने को सही तापमान पर खाया जाए। चाय या अन्य कोई ड्रिंक हल्की गर्म करके ही पिएं। ऐसे ही खाना भी हल्का गर्म ही खाएं।


एसोफेगल कैंसर यानी खाने की नली शरीर का वह हिस्सा है जो मुंह से पेट तक खाने को ले जाता है। यह कैंसर इसी खाने की नली में होने वाला कैंसर है। यह एक गंभीर बीमारी है और इसके और भी कई कारण हो सकते हैं।


गर्म खाने के अलावा भी कई अन्य फैक्टर्स हैं, जो एसोफेगल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं, जैसे-
Hot tea cancer risk: (अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। THE MONK इसकी पुष्टि नहीं करता है।)