Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa): ठंड की शुरूआत हो चुकी है। इन दिनों में लोगों को गाजर का हलवा बेहद पसंद आता है। ठंड में शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। लोग हलवाई स्टाइल गाजार का हलवा खाना बेहद पसंद करते हैं। तो आज हम आपके लिए हलवाई स्टाइल गाजर के हलवे की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे बनाना जितना आसान है, उतना ही ये खाने में भी स्वादिष्ट है।
गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa): गरमा गरम हलवाई स्टाइल गाजर का हलवा बनाने के लिए गाजर को धो कर छीलें और कद्दूकस कर लें।
अब एक गहरी कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें घिसा हुआ गाजर डालकर मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक भून लें, ताकि गाजर का कच्चापन खत्म हो जाए।
गाजर भुन जाने के बाद इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें।
जब दूध गाजर में पूरी तरह से अब्जॉर्ब हो जाए तो उसमें स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। गाजर के हलवे को धीमी आंच पर पकाते रहें ताकि चीनी घुल जाए और हलवा गाढ़ा होने लगे।
अब जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें मावा (खोया) और इलायची पाउडर डालें। मावे को अच्छे से मिलाते हुए हलवे को कुछ मिनट तक भूनें।
अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद थोड़ा सा और घी डालें और हलवे को 10 मिनट तक चलाते रहें।
हलवा पकने के बाद गैस बंद कर दें।
गरमा गरम हलवाई स्टाइल गाजर का हलवा तैयार है। इसे गार्निश कर सर्व करें।
गाजर – 500 ग्राम (घिसा हुआ)
फुल क्रीम मिल्क – आधा किलो
घी – 4 टेबलस्पून
मावा – 100 ग्राम (घिसा हुआ)
काजू, बादाम, पिस्ता –
कटा हुआकिशमिश – 1 टेबलस्पून
चीनी – स्वादानुसार
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून