Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Best Winter Sweets: सर्दियों का मौसम आ गया है, और बेशक ही ठंड वाले मौसम में मिठाई खाने का मजा ही कुछ और है। तो अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आपको ठंडी में जरूर ही ये 5 मिठाइयां ट्राई करनी ही चाहिए। जिसको आप घर पर भी बना सकते हैं और बेशक खाकर दिल खुश हो जाएगा।
सर्दियों के मौसम में गर्म गर्म रजाई के अंदर घुसकर कुछ बहुत ही स्वादिष्ट सा खाने को मिल जाए तो चरम सुख मिल जाता है। वहीं अगर आप मिठाई लवर हैं और ठंडियों की स्पेशल मिठाई मिल जाए तो सोने पर सुहागा ही है।
हालांकि सिर्फ सोचने से काम नहीं चलेगा, अब सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में कुछ मीठा नहीं खाया तो क्या किया। यहां देखें 5 ऐसी मिठाइयां जो आपको इस विंटर सीजन बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। जिन्हें खाकर आपका पेट तो भर जाएगा, लेकिन मन कभी नहीं भरेगा। देखें सर्दियों की मिठाई, घर पर मिठाई कौन सी बनाएं।
सर्दियों में अगर आपने मूंग दाल का घी वाला गर्म गर्म हलवा नहीं खाया तो क्या ही खाया। बेशक ही मूंग दाल के हलवे का कोई मुकाबला नहीं है, वहीं उसके ऊपर अगर बादाम और काजू डली हुई हो तो स्वाद चौगुना हो जाता है। आप आसानी से मूंग दाल का हलवा घर पर भी बनाकर एन्ज़ॉय कर सकते हैं।
सर्दियों में लड्डू खाने का भी खूब मजा आता है। आपको भी जरूर ठंड बढ़ने से पहले ही बढ़िया गोंद और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू तैयार कर ही लेने चाहिए।
सर्दी आई और आपने गुड तो शक्कर वाली गजक नहीं खाई ऐसा हो ही नहीं सकता है। सर्दियों के लिए गजक तो मस्ट ट्राई इंडियन मिठाई है, जो सिर्फ इसी मौसम में आती है, और इसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
ठंड वाले मौसम में स्वादिष्ट गर्म गर्म तो नरम नरम गुलाब जामुन खाने का भी अपना ही मजा होता है। आप गुलाब जामुन भी घर पर बढ़िया आसान तरीके से बना सकते हैं।
इस मौसम में बहुत ही बेहतरीन, ताजी और मीठी गाजर आती है। जिसका हलवा भी मस्ट ट्राई है, गाजर का ड्राई फ्रूट से लदा टेसटी हलवा आपकी सर्दियों को और शानदार बना देगा।