Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Couples New Year: अपने लवमेट के साथ अगर आप भी न्यूईयर मनाना चाहते हैं तो आपको क्या करना है. इसके बारे में न्यूजनेशन आपको बताने वाला है. अगर आप ऐसा करेंगे सचमुच ये नया साल आपके लिए खास हो जाएगा.
नया साल आने वाला है. नौजवान रोजाना की जिंदगी से दूर जाकर अपने किसी करीबी दोस्त या लवमेट के साथ नए साल का स्वागत करना चाहते हैं. जिससे उनका आने वाल साल बेहतर हो. नौजवना अपने साथी के साथ एकांत में प्रकृित के गोद में बैठकर मीठी-मीठी बातें करके नया साल मनाना चाहते हैं. जिससे ये मीठी-मीठी यादें, सालभर उन्हें याद रहे.
आज हम आपको ऐसी ही कुछ रोमांटिंक जगह बताने वाले हैं. जहां आप अपने लवमेट के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं.
गोवा- गोवा में आप अपनी लवमेट के साथ नया साल मनाएंगे, इससे बड़ी अच्छी बात और क्या हो सकती है. यहां आप प्रकृति के साथ-साथ नाइटलाइफ और क्लबिंग का मजा भी ले सकते हैं. यहां जानें में प्रति व्यक्ति पांच से सात हजार रुपये का खर्च आएगा.
कसोल- कसोल जाना तो हर किसी का सपना होता है. आपका भी अगर ऐसा ही सपना है तो आपको अभी कसोल के लिए निकल जाएं. वहां जाकर आप अपनी लवमेट के साथ न्यूईयर सेलिब्रेट करें. यहां घूमने में महज तीन से पांच हजार रुपये ही खर्च होने वाले हैं.
पुडुचेरी- समुद्र तटों पर बाइक चलाने से लेकर रूफटॉप कैफे तक पुडुचेरी में आप हर वह काम जो एक कपल के विशलिस्ट में हो सकता है. फ्रांसीसी शैली की इमारतें लोगों को यहां बहुत आकर्षित करती है. नया साल का जश्न मनाने के लिए आप यहां जा सकते हैं. यहां महज तीन से पांच हजार से आप अच्छे से घूम पाएंगे.
मनाली- न्यूईयर की बात आए और मनाली की बात न आए तो हो ही नहीं सकता है. कपल्स के लिए जन्नत कहे जाने वाले मनाली में अभी बर्फ पड़ रही है, जिससे आपकी ट्रिप और भी रोमांटिक हो जाएगी. बर्फ और ठंडी हवाओं के बीच डीजे पर डांस करना आपको रोमांचित कर सकता है. यहां आप सिर्फ चार से पांच हजार में अच्छे से घूम सकते हैं.