Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Guava Benefits: सर्दियों में आप आपने साथ कई सारे फल और सब्जियां लेकर आती हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। अमरूद इन्हीं में से एक है जिसे कई लोग बड़े शौक से खाते हैं। हालांकि लोग इसे सिर्फ काटकर नमक लगाकर यूं ही खा लेते हैं। आप इससे कई सारी रेसिपीज बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हीं डिशेज के बारे में।
सर्दियों में कई सारे ऐसे फल मिलते हैं, तो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। अमरूद इन्हीं फलों में से एक है, जो सर्दियों में कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह एक बेहतरीन सुपरफ्रूट है, जिसे लोग सर्दियों की धूप में काले नमक के साथ आनंद लेते हुए खाते हैं।
अमरूद एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है। ये इम्युनिटी बूस्ट करता है, हेयरफॉल दूर करने में मदद करता है, आई हेल्थ के लिए फायदेमंद है और डायबिटीज से ही बचाव करता है। इतना ही नहीं इस फल की पत्तियां भी सेहत के लिए गुणकारी होती है।
अमरूद के फल के साथ ही इसकी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं। डायबिटीज में इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती हैं, डायरिया से राहत दिलाती हैं और साथ ही वेट लॉस में मदद करती हैं।
अमरूद खाने का सही समय दोपहर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण पेट के लिए तो ये बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन शाम या रात के समय इसे खाने से सर्दी जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर लोग अमरूद सिर्फ काटकर साधारण तरीके से खा लेते हैं, लेकिन इस स्वादिष्ट फल को कई तरह से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं और किन तरीकों से आप अमरूद खा सकते हैं।
Guava Benefits: अमरूद को कद्दूकस कर लें। इसमें दही, भुना हुआ जीरा पाउडर, चिली फ्लैक्स, काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और हरी धनिया डालें और मिक्स करें। अमरूद रायता तैयार है।
मिक्सर जार में अमरूद के टुकड़े डालें। हरी धनिया, हरी मिर्च, जीरा, काला नमक, अदरक का छोटा टुकड़ा डालें और बारीक पीस लें। नींबू निचोड़ कर किसी भी पराठे या कचौड़ी के साथ एंजॉय करें।
Guava Benefits: तेल में राई और जीरा का तड़का दें। खड़ी लाल मिर्च, लौंग और दालचीनी डालें और कटे हुए अमरूद के टुकड़े डालें। एक कप पानी डाल कर ढंक कर 5 मिनट के लिए पकने दें। ढक्कन हटाएं और जीरा पाउडर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और छोटा चम्मच गुड़ डालें और अच्छे से चलाएं। 5 से 6 मिनट तक पकने के बाद सर्विंग बोल में निकालें और हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
“अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। Gyan Ki Dhara इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।”