Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Raat mein munh kyon sukhta hai: रात में मुंह सूख जाने की समस्या को नजरअंदाज करने की बजाय इसके कारण पता करें। क्योंकि, यह कई गम्भीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।
Raat mein munh kyon sukhta hai: कुछ लोगों को रात में सोते समय अचानक से तेज प्यास लगती है और उनका गला सूख जाता है। बार-बार प्यास लगने और बार-बार पानी पीने के बावजूद लोगों को गला बहुत अधिक ड्राई महसूस होता है। अगर बार-बार गला सूख रहा हो और इसकी वजह से गले में दर्द और तकलीफ होती है तो यह कुछ गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का लक्षण हो सकता है। अगर आप इस समस्या को अब तक नजरअंदाज करते रहे हैं तो आज जान लें कि क्यों रात में गला सूखने की समस्या के कारण क्या हैं और इससे आराम के लिए आपको क्या करना चाहिए।
Raat mein munh kyon sukhta hai: हाई ब्लड शुगर लेवलया डायबिटीज की बीमारी में लोगों को जल्दी-जल्दी प्यास लगती है और कई बार रात में भी लोगों को बार-बार प्यास लगती है। बहुत अधिक प्यास लगने की वजह से लोगों का गला सूखने की समस्या हो सकती है। अगर आपको गला सूखने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो आप अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें और इसके सही कारण का पता लगाएं।
लार या सलाइवा (Saliva) बनने से मुंह हेल्दी रहता है और इससे पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है। लेकिन, अगर मुंह में लार कम मात्रा में बनती है तो इससे आपको ड्राई माउथ की समस्याहो सकती है। इससे आपका गला सूखने लगता है और आपको रात में बहुत अधिक तकलीफ हो सकती है।
Raat mein munh kyon sukhta hai: रात में सोते समय बार-बार खर्राटे लेने की समस्या होती है तो आपको ड्राई माउथ और गला सूखने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ड्राई माउथ स्लीप एप्निया का एक बड़ा लक्षण है। सोते समय बार-बार सांस उखड़ना, खर्राटे आना और नींद टूट जाने जैसे लक्षण भी स्लीप एप्निया की वजह से बढ़ सकते हैं।
पेट में तेजाब बनने या एसिडिटी की समस्या के कारण भी आपको ड्राई माउथ की परेशानी हो सकती है। एसिड जब पेट से उल्टी दिशा में मुंह तक पहुंच जाता है तो इससे ड्राई माउथ की परेशानी होने लगती है।
Raat mein munh kyon sukhta hai: जिन लोगों को किसी प्रकार की एलर्जी या साइनस जैसी समस्याएं हैं उनमें भी मुंह सूखने जैसे लक्षण अक्सर दिखायी देते हैं। वहीं, कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स का कारण भी ड्राई माउथ की परेशानी हो सकती है।
“अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। Gyan Ki Dhara इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।”