Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Shimla Tourist Places: नए साल पर लोग अक्सर पहाड़ों का रुख करते है. ऐसे में शिमला लोगों की पहली पसंद रहता है. लोग शिमला आते तो है, लेकिन जानकारी के अभाव में यहां ठीक प्रकार से घूम नहीं पाते. इसलिए आज हम आपको यहां की कुछ बेहतरीन जगहों से रूबरू कराएंगे.
2. शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित हनुमान जी को समर्पित जाखू मंदिर अपार आस्था का प्रतीक है. यहां से शिमला शहर का खूबसूरत नजारा तो दिखता ही है, लेकिन यहां स्थित हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. बता दें कि जाखू के इतिहास को रामायण काल से जोड़ा जाता है.
3. इतिहास की जानकारी और शौक रखने वाले लोगों के लिए एडवांस स्ट्डीज सबसे बेहतर स्थान है. यूं तो शिमला का पूरा शहर ही ऐतिहासिक है और यहां की हर इमारत अपने आप में इतिहास को संजोए हुए है. लेकिन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्ट्डीज की इमारत में शिमला के इतिहास को तस्वीरों और कई लेखों के माध्यम से संजो कर रखा गया है.
4. शिमला आने वाले पर्यटक अक्सर कुफरी का रुख करते है. क्योंकि कुफरी की खूबसूरती और आसपास लगते क्षेत्र लोगों को आकर्षित करते है. आस पास की वादियां और वातावरण लोगों का मन मोह लेता है. इसके साथ ही कुफरी के रास्ते में एक घना जंगल भी पड़ता है, जहां लोग अक्सर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुकते है. वहीं, कुफरी में स्थित चिड़ियाघर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है.
5. Shimla Tourist Places: नालदेहरा एक शांत और खूबसूरत स्थान है. यहां पर्यटकों की संख्या भी कम रहती है. यह शिमला से सुन्नी के रास्ते पर करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां स्थित गोल्फ कोर्ट और आसपास लगता जंगल अपने आप में अपार खूबसूरती को संजोए हुए है. यहां लोग मुख्य मार्ग से जंगल के रास्ते होते हुए घुडसवारी का आनंद भी उठा सकते है. शांति पसंद लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है.