Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Excess Salt in vegetables: खाने में अगर नमक ज्यादा हो जाए तो उसका पूरा स्वाद खराब हो जाते हैं.कहते हैं ‘मन से बनाए गए खाने का स्वाद हमेशा अच्छा ही होता है.’ यही वजह है कि शहर या घर से दूर होने पर अक्सर मां के हाथ का खाना याद आता है. याद है, मम्मियां बस अंदाजे से सब्जी में नमक, मिर्च और मसाले डालती थीं और सबकुछ परफेक्ट बनकर तैयार होता था.
दादी-नानी के जमाने से ही थाली में परोसा गया खाना घर के हर सदस्य के स्वाद को भा जाता था. लेकिन कई बार खाने का स्वाद तब बेरंग हो जाता है, जब गलती से नमक ज्यादा हो जाए.
अब घरवालों के सामने तो इस परेशानी को सुलझाया जा सकता है, पर जब मेहमान आने वाले हों और आपकी खास सब्जी में नमक ज्यादा हो जाएतो क्या करें? दाल में नमक ज्यादा हो जाए तो लोग अक्सर पानी मिला देते हैं, लेकिन अगर सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाएका तो आप क्या करेंगे? इसलिए काम आएगा ये सीक्रेट नुस्खा.
सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो, उसे बैलेंस करने के 2 गजब के नुस्खे बताए हैं.


Excess Salt in vegetables: ग्रेवी वाली सब्जी में अगर नमक ज्यादा हो जाए या दाल में नमक ज्यादा हो जाए तो इसके लिए सबसे पहले आप देखें कि क्या ग्रेवी में हल्का पानी डालने से ये बैलेंस हो सकता है या नहीं. याद रखें सब्जी में हमेशा गर्म पानी डालें.– इसके अलावा सबसे पहले एक पैन गर्म करें. इसमें सब्जी डालें और उसे गर्म करें.
अब इस ग्रेवी वाली सब्जी में आप आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर डालें.
आटे की ये गोलियां सब्जी का सारा नमक सोख लेंगी. बस आपकी सब्जी का नमक बैलेंस हो जाएगा.– भुने हुए बेसन से भी आप अपनी सब्जी का नमक कम कर सकते हैं. सबसे पहले बेसन को भून लें. अब इस भुने हुए बेसन को सब्जी में मिक्स कर दें. इससे आपकी सब्जी में नमक बैलेंस हो जाएगा. इस ट्रिक से आप सिर्फ ग्रेवी वाली सब्जी ही नहीं, बल्कि सूखी सब्जी का भी नमक बैलेंस कर सकते हैं.


Excess Salt in vegetables: सूखी सब्जी में अगर नमक ज्यादा हो जाए तो इसे बैलेंस करना मुश्किल हो जाता है.– अगर सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो आप उसमें कोई खट्टी चीज डालें. जैसे नींबू का रस. आप अपनी सब्जी में चाहें तो छोटे-छोटे कटे हुए टमाटर या टमाटर प्यूरी भी मिला सकते हैं. या आप चाहें तो इसमें थेड़ा दही भी मिला सकते हैं.– भुने हुए बेसन का ट्रिक आप सूखी सब्जी में भी ट्राई कर सकती हैं.