Places To Visit In Uttarakhand

न्यू ईयर 2025 पर लें Snowfall का मजा, उत्तराखंड के इन इलाकों में शुरू बर्फबारी

Places To Visit In Uttarakhand: `देवभूमि` उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गयी है. हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ों की चोटियों के बीच हर साल लोग क्रिसमस और न्यू ईयर (New Year 2025) मनाने यहां आते हैं. यदि आप भी नए साल का जश्न स्नो फॉल के बीच मनाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर पहुंच जाएं-

Places To Visit In Uttarakhand

ओली

औली गढ़वाल क्षेत्र में स्थित एक हिल स्टेशन है. यह हिल स्टेशन ढलानों पर स्थित है और इसमें दूर-दूर तक फैले घास के मैदान हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं. यहां से नंदा देवी, कामेट, दूनागिरी और माना पर्वत के शानदार नजारे दिखाई देते हैं. 

धनोल्टी

धनोल्टी एक छोटा सा शांत शहर है जो चंबा-मसूरी मार्ग पर पर स्थित है. यहां से आप बर्फ से ढके हिमालय के लुभावने दृश्यों का आनंद ले सकते हैं. शहर के केंद्र से थोड़ी दूर चलने पर आप खूबसूरत घास के मैदान, घने जंगल और कल कल करती धाराओं तक पहुंच जाते हैं. 

चकराता

चकराता में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. उत्तराखंड की ये जगह हिमालय से घिरा हुआ है. यहां आपको झरने, वनस्पतियों और खूबसूरत जीवों से भरे शांत पहाड़ देखने के लिए मिलता है. यहां आप  ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग, रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग और तैराकी का लुत्फ उठा सकते हैं. 

चोपटा

चोपटा तुंगनाथ मंदिर के कारण के टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है.  यह मंदिर 1,००० वर्ष पुराना माना जाता है और यहां भगवान शिव की पंच केदारों में से एक के रूप में पूजा होती है. ये 4 घंटे का ट्रैक है, जहां बर्फ से ढके पहाड़ों की चढ़ाई करके पहुंचा जाता है. रात में यहां कैंपिंग का अनुभव बिल्कुल फिल्मी लगता है. 

कौसानी

कौसानी बर्फ से ढकी चोटियों के मनमोहक नजारों के लिए जाना जाता है. अपनी लुभावनी सुंदरता के कारण, इस शहर को ‘भारत का स्विट्जरलैंड‘ भी कहा जाता है. यहां आप  बर्फ से ढके पेड़, चाय के बागानों के बीच ट्रेकिंग का जबरदस्त अनुभव ले सकते हैं.

खिरसू

पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित, खिरसू उत्तराखंड के शीर्ष हिमपात स्थलों में से एक है, जो एक अनोखी जगह है. ये उत्तराखंड के चंद अनदेखे टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है. यहां आप सेब के बागानों, ओक और देवदार के पेड़ों से ढके पहाड़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.