Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


Gajar Mirch ka Achar :दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सालों साल चलने वाला गाजर और मिर्च का चटपटा व स्पाइसी अचार, जिसे आप एकदम मार्केट के जैसा अपने घरों पे बनाकर एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं जो खाने में बहुत ही चटपटा और थोड़ा-सा तीखापन होता है। और यह अचार बहुत ही पर्फेक्ट तरीके से और जल्दी से बनकर तैयार हो जाता है जिसे आप कम से कम डेढ़ साल तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
दोस्तों अगर आप चाहे तो इसे आप डेली ब्रेकफास्ट के रूप में पराठे, थेपला या किसी भी चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं। जो खाने में एकदम मार्केट के जैसा चटपटा व स्पाइसी लगता है। तो चलिए शुरू करते हैं इस चटपटे अचार को स्टेप बाई स्टेप बनाना-
मुख्य सामग्री:
मसाले:
अन्य सामग्री:


Gajar Mirch ka Achar: इस चटपटा व तिखी अचार को बनाने के लिए सबसे पहले आप 1 किलो गाजर और 100 ग्राम हरी मिर्च ले फिर उसे अच्छे से पानी से धोकर सुखाकर रख ले। जब गाजर और मिर्च अच्छे से सुख जाए तब आप मिर्च ले और फिर उसमे से सारे डंठल को एक-एक करके निकाले। फिर उसे टिशू पेपर से सारे मिर्च को अच्छे से पोंछ लें ताकि उसमें से सारे मॉइश्चर खत्म हो जाए। फिर आप एक मिर्च ले फिर उसे चाकू की मदद से बीच में से हाफ करे।
ऐसे ही आप सारे मिर्च को एक-एक करके ले फिर उसे हाफ करके रख ले। फिर आप गाजर ले फिर उसे छीलनि की सहायता से एक-एक करके सारे गाजर के ऊपर से छिलके निकाल ले। जब सारे गाजर के छिलके निकल जाए
तब आप एक गाजर ले फिर उसे चाकू की सहायता से तीन से चार भाग में कांटे। फिर आप काटे गए गाजर के एक पीसेस को लेकर उसे हाफ करें फिर उसमें से पीले वाले पार्ट को निकाल कर हटा दें। क्योंकि यह पार्ट बहुत टाइट और कड़वा लगता है इसलिए आप उसे बाहर निकाल दें। फिर उसे लंबे-लंबे व पतले आकार में काटे।
ऐसे ही आप सारे गाजर को तीन से चार भाग में काट के फिर उसमें से पीले वाले पार्ट को निकाल कर हटा दे और उसे लंबे-लंबे व पतले आकार में काट कर रख ले। फिर आप कटे हुए गाजर और कटे हुए मिर्च को चार से छः घंटे धूप में फैला दे ताकि वह अच्छे से ड्राई हो जाए। ध्यान रहे- आप गाजर और मिर्च को ज्यादा ना सुखवाए सिर्फ चार से पांच घंटे ही धूप दिखाएं।


Gajar Mirch ka Achar: इस अचार के मसाले तैयार करने के लिए आप तीन टेबल स्पून सौंफ, दो टेबल स्पून राइ का दाल, तीन टेबलस्पून सरसों के दाने, दो टेबल स्पून कलौंजी, एक टेबल स्पून मैथी और एक टेबल स्पून अजवाइन को ले फिर उसे एक-एक करके ड्राई रोस्ट करें।
अब ड्राई रोस्ट करने के लिए आप एक पैन को गैस पर रखकर उसे मीडियम टू लो फ्लेम पर गर्म होने के लिए छोड़ दें। जब पैन गर्म हो जाए तब आप उसमें 4 से 6 सूखे हुए व बारीक कटे हुए करी के पत्ते और एक टेबल स्पून जीरा डालें फिर उसे अच्छे से एक से डेढ़ मिनट तक ड्राई रोस्ट करें फिर उसे एक बाउल में निकाल कर रख ले।
अब आप फिर से पैन में लिए गए सौंफ, मेथी के दाने और सरसों के दाने को डालें और उसे भी स्पून से लगातार चलाते हुए एक से डेढ़ मिनट के लिए मॉइश्चर खत्म होने तक ड्राई रोस्ट करें। जब मॉइश्चर खत्म हो जाए तब आप उसे एक छोटे बाउल में निकाल कर रख ले।
जब ड्राई रोस्ट किए हुए मसाले ठंडा हो जाए तब आप ड्राई रोस्ट किए हुए मसाले को मिक्सी की सहायता से ग्राइंड करें। अब ड्राई रोस्ट किए हुए मसाले को मिक्सी में ग्राइंड करने के लिए सबसे पहले आप रोस्ट किए हुए करी पत्ता व जीरा वाले मसाले को मिक्सी में डालकर दरदरा ग्राइंड करे। ठीक ऐसे ही आप ग्राइंड किए हुए सौंफ व सरसों के दाने वाले मसाले को भी मिक्सी के सहायता से दरदरा ग्राइंड कर ले।
ध्यान रहे- आप सारे मसाले को फाइन व महीन ग्राइंड नहीं करेंगे व थोड़ा-सा दरदरा ही रहे। फिर आप सारे ग्राइंड किए हुए मसाले को एक-एक करके एक बाउल में निकाल लें। अब आप एक प्लेट में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 से 3 स्पून नमक और एक कप सरसों का तेल को अचार बनाने के लिए निकालकर रख ले।


Gajar Mirch ka Achar: अब चटपटा अचार बनाने के लिए आप एक पैन को गैस पर रखे और उसे मीडियम टू लो फ्लेम पर गर्म होने के लिए छोड़ दें। फिर उसमें रखे गए सरसों के तेल को डालें और उसमें से थोड़ा-सा लगभग एक स्पून तेल निकाल कर रख ले ताकि उसका यूज बाद में करेंगे। जब तेल गर्म हो जाए तब आप उसमें 5 से 7 बारीक कटे हुए लहसुन के कलियां और थोड़ा-सा बारीक कटे हुए अदरक को डालें फिर उसे मॉइश्चर खत्म होने तक पकाएं
जब मॉइश्चर खत्म हो जाए तब आप उसमें धूप में डाले गए गाजर और मिर्च को ले फिर उसे एक-एक करके सारे गाजर और मिर्च को तेल में डाले। फिर उसमे ग्राइंड किये हुए सारे मसाले को एक-एक करके डाले, रखे गए अजवाई और कलौंजी को भी डालकर उसे 5 से 6 मिनट तक स्पून से लगातार चलाते हुए पका ले। फिर उसे गैस पे से नीचे उतारकर ठंडा होने के लिए रख दे।
जब ठंडा हो जाए तब आप उसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख दे। अब आप बनाए गए चटपटे अचार को एयरटाइट कंटेनर में रखने से पहले, आप गैस पर एक कोयला रखकर उसे जला ले। फिर जले हुए कोयले को एक प्लेट पर रखे और उसके ऊपर थोड़ा-सा हिंग डालें ताकि वह धुआं हो जाए। जैसे ही धुआं हो जाए वैसे ही आप एयरटेल कंटेनर को उसके ऊपर रखकर 30 से 40 सेकंड तक छोड़ दें। फिर उसके बाद एयरटेल कंटेनर को ले फिर उसमें बनाए गए चटपटी चटनी को रख दें। फिर उसे स्पून के सहायता से अपने फैमिली मेंबर को सर्व करें।


अब यह चटपटा व तीखी चटनी बनकर तैयार हो गया है जिसे आप किसी भी रोटी या पराठे के साथ अपने फैमिली मेंबर को सर्व कर सकते हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व चटपटा होता है जिसे आप साल डेढ़ साल एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर कर सकते हैं।