Peas Side Effects: हरे मटर को खाने के 5 नुकसान, किन्हें नहीं खाना चाहिए

Peas Side Effects: मटर एक सेहतमंद सब्जी है, जिसमें कई पौष्टिक गुण मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में जोरों-शोरों से बिकने वाली यह सब्जी हमारी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं है। डाइटीशियन से जानते हैं इसके नुकसान।

Peas Side Effects: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां खूब बिकती हैं। हालांकि, इस सीजन में मिलने वाली हर प्रकार की सब्जी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिसका ज्यादा सेवन हमारी सेहत को बिगाड़ सकता है। वैसे तो यह खाने-पीने का नियम ही है। किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मटर एक ऐसी सब्जी है, जो सर्दियों में बेतहाशा बिकती और खाई जाती है। मटर में मौजूद पौष्टिक गुण भी सेहत को लाभ दे सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मटर खाना भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं डाइटीशियन से।

Peas Side Effects मटर के नुकसान

मटर एक पौष्टिक सब्जी है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। हम आपको यहां मटर खाने के 5 नुकसानों के बारे में बता रहे हैं, जो डाइटीशियन प्रेरणा चौहान ने अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो के माध्यम से बताया है।

Benefits of Green Chutney

Benefits of Green Chutney: थायराइड के मरीजों के लिए अमृत है ये हरी चटनी, जानें इसके अद्भुत फायदे

1. पेट की समस्याएं- मटर हाई फाइबर वेजिटेबल है, अगर कोई इसे जरूरत से ज्यादा खाएगा, तो उसे गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. पाचन संबंधी दिक्कतें- मटर में लेक्टिन नाम का एक प्रोटीन मौजूद होता है। यदि इसे ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, तो पाचन क्रिया पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादा मटर खाने से पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

3. किडनी प्रॉब्लम्स- मटर में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इससे किडनी स्टोन और गठिया की समस्या के होने का जोखिम रहता है।

HPV Vaccine Facts

सिर्फ लड़कियों के लिए जरूरी है HPV वैक्सीन? पढ़ें Cervical Cancer से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों का सच

4. वजन बढ़ना- सर्दियों में अधिकांश लोग फैट युक्त चीजों का सेवन करते हैं। अगर साथ में आप मटर का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की अधिकता शरीर में हो सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

5. दवाओं के साथ साइड इफेक्ट- दरअसल, मटर में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो किसी-किसी दवाओं के साथ मिलकर नेगेटिव रिएक्ट कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप किसी दवा का सेवन करते हैं, तो मटर का सेवन सीमित या डॉक्टर से पुछ कर करें।

कितना खाये मटर?

Peas Side Effects: वैसे तो किसी भी चीज को रोजाना खाना संभव नहीं होता है जब तक जरूरी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप रोजाना मटर खाते हैं, तो एक सामान्य मात्रा में खाएं। एक दिन में 1 कप यानी लगभग 150 ग्राम पकी हुई मटर खाना सही रहेगा। इसे अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाना भी फायदेमंद होगा।

उबले हुए सिंघारे

उबले हुए सिंघारे: एक संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान

किन्हें मटर नहीं खाना चाहिए?

कुछ लोगों को मटर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जैसे यूरिक एसिड के मरीजों को, पेट की समस्याओं से परेशान लोगों को और किडनी स्टोन के मरीजों को भी मटर कम खानी चाहिए।

मटर के फायदे

  • मटर खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।
  • मटर खाने से दिल के रोगों से  बचा जा सकता है।
  • मटर खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

सावधानियां:

• हरे मटर का सेवन सीमित मात्रा में करें।

Shaadee kee Daavat

शादी की दावत ( Shaadee kee Daavat ) में न खा बैठें 6 फूड, फैटी लिवर से कैंसर तक का खतरा बढ़ाती है गलती, क्या खाएं क्या नहीं?

• इसे खाने से पहले अच्छी तरह से पकाएं, ताकि इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित हो सकें।

• विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले, कृपया चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। Gyan Ki Dhara इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Hand wash

बार-बार Hand wash से आपकी भी है हाथ धोने की आदत? अब भूलकर भी न करें ये गलती- जान लीजिए नुकसान

You May Also Like

More From Author