क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा ठंड?(Excessive Cold Feeling Health Issues) कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं?

Excessive Cold Feeling Health Issues: डॉक्टर कहते हैं,  बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है।

Excessive Cold Feeling Health Issues

देश के कई राज्यों में देर से ही सही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण वाले धुंध के साथ कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ सर्दियों के कपड़े भी निकल गए हैं। सर्द मौसम में ठंड लगना एक आम बात है, लेकिन क्या अभी से आपको बहुत ज्यादा सर्दी लगने लगी है? 

आमतौर पर देखा जाता है कि एक ही वातावरण में कुछ लोग सामान्य रह लेते हैं जबकि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती रहती है। आपको भी अगर अक्सर बहुत ठंड लगती रहती है तो सावधान हो जाइए, कुछ मामलों में ये विटामिन्स की कमी या बीमारियों का संकेत भी हो सकता है

Benefits of Gond Katira

Benefits of Gond Katira: जानिए गोंद कतीरे के अद्भुत फायदे और इसे अपनी डाइट में शामिल करने के कारण”

ज्यादा ठंड लगने के कारण 

Excessive Cold Feeling Health Issues
ज्यादा ठंड लगने के कारण

ठंड के प्रति असहिष्णुता या बहुत ज्यादा ठंड लगना वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि इसे किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का लक्षण जरूर माना जा सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्थितियों के शिकार लोगों को अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर आप क्रोनिक बीमारियों के शिकार हैं या शरीर में फैट कम है तो भी आपको अधिक ठंड का एहसास हो सकता है।

कहीं आपमें विटामिन-बी 12 की कमी तो नहीं

Excessive Cold Feeling Health Issues
विटामिन-बी 12

डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि थकान कमजोरी भी हो सकती है।

Rock Salt: Excessive Use

Rock Salt: Excessive Use: सेंधा नमक का ज्यादा इस्तेमाल बन सकता है थायराइड विकार का कारण

थायरॉइड की समस्या

Excessive Cold Feeling Health Issues
थायरॉइड की समस्या

थायरॉइड ग्रंथि में समस्या होने से थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती है, जो अधिक ठंड लगने का एक कारण है। अगर शरीर में रक्त संचार सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तो आपको अधिक ठंड लग सकती है। इसके अलावा आयरन की कमी, धमनी के रोग, डायटिंग करने से, कम वजन वाले और डायबिटीज से पीड़ित होने पर भी अधिक ठंड लग सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर तापमान में होने वाले बदलावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, जिससे अधिक ठंड लगती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Excessive Cold Feeling Health Issues
विशेषज्ञ

Excessive Cold Feeling Health Issues: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.बी. मिश्रा कहते हैं, अगर आपको ठंड अधिक महसूस हो रही है तो तुरंत सचेत हो जाएं और उचित उपचार कराएं। लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर में कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या में सुधार करके इस तरह की दिक्कतों में आराम पाया जा सकता है। अगर आपको विटामिन-बी12 या फिर थायरॉइड की समस्या है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इन स्थितियों का समय पर उपचार न हो पाने के कारण कई तरह की जटिलताओं का जोखिम हो सकता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। THE MONK इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Animal Milk

Animal Milk: जानवरों का दूध नशे से लेकर जहर तक की अजब गजब

You May Also Like

More From Author